शनिवार, 19 जनवरी 2013

एक लड़की के दिल की कशमकश

एक लड़की के दिल की कशमकश से सजी कुछ पंक्तिया 




 दिल परेशान है क्योंकी जीवन के आने वाले कल से अनजान है
कभी सपने सजोता है कभी खुद से ही जिरहा करता है
कभी छोटी छोटी बात पर विशबास करखुश होता है
कभी छुप कर अनजाने डर से रोता है
कभी अपनों के बिछड़ने के दर्द को महसूस करता है
कभी सपनो में खो नए रिश्तो में खुद का जीवन सजोता है
कभी छोटी छोटी बात पर खुद मुस्कुराता है और खो जाता है ,
कभी छोटी छोटी बात पर सपनो में ही डर कर सहम जाता है ,
दिल परेशान है क्योंकी जीवन के आने वाले कल से अनजान है
कभी खुद को मिस परफेक्ट का ताज पहनाता है ,
कभी अपने अंदर खुद ही कमियो की पूरी किताब सजाता है ,
कभी किसी अनजान की खुबियाँ देख अपना मिस्टर परफेक्ट बनाता है
कभी खुद को ही ये चेताबनी दे जाता है की सपने सभी सच नहीं होते
मिस्टर परफेक्ट मिलना नसीब की बात है जोडिया हमारे नहीं भगवान के हाथ है
दिल परेशान है क्योंकी जीवन के आने वाले कल से अनजान है