मेरा प्यारा सपना था एक साथी तेरे जैसा
मेरा प्यारा सपना था एक साथी तेरे जैसा,
जिसके आंगन को महकाए मेरी जीवन रेखा,
जिसके संग बीते खुशियों का मेरा हर एक लम्हा ,
हो जिसके संग प्यार भरा खुशियों का घरोंदा मेरा ,
जीते हो जिसमे खुशियों के सब रंग हम प्यारे प्यारे ,
जिसमे हो खुशियों का आना जाना और गुनगुनाता बसेरा
मेरा प्यारा सपना है एक प्यारा घरोंदा मेरा ,
जिसमे हो तेरा प्यार बसा और प्यारा साथ हमारा //
मेरा प्यारा सपना था एक साथी तेरे जैसा,
जिसके आंगन को महकाए मेरी जीवन रेखा,
दादी की प्यारी यादे हो और अशिर्वाद बड़ो का
जिसमे दादा की बाते हो पापा का समझाना
बहेन से वो तेरा उलझना मम्मी का डाट लगाना
मेरा देख के प्यार भरा घर धीरे से मुस्काना //
मेरा प्यारा सपना था एक साथी तेरे जैसा,
जिसके आंगन को महकाए मेरी जीवन रेखा,
आँखों में प्यार हो मेरा..हाथो में हाथ हो मेरा.. ,
तेरे जीवन के सुख दुःख में हरदम साथ हो मेरा ,
तेरे जीवन में ले के आऊ खुशियों का एक खिलौना,
हो वो बिल्कुल तेरे जैसा पर शैतानियो का परिन्दा
बच्चो की गुंजन से गुंजित हो प्यारा अँगना हमारा
खेलो जिसमे तुम उनके संग ऐसा हो प्यारा नज़ारा
मेरा प्यारा सपना था एक साथी तेरे जैसा,
जिसके आंगन को महकाए मेरी जीवन रेखा,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें